हरनाथ सिंह यादव के स्वागत में उमडा जनसैलाब

SHARE:

एटा। राज्य सभा के लिये निर्वाचित होने के बाद हरनाथ सिंह यादव के एटा पहुॅचने पर इनके स्वागत में काफी जनसैलाव उमडा। कन्नौज से ही उनके स्वागत के लिये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग सुबह से इंतजार कर रहे थे। सुबह आठ बजे लखनऊ से चलने के बाद उनके साथ चल रहे सर्मथकों का काफिला शाम सात बजे एटा पहुॅचा। एटा जनपद की सीमा में भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ और हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरनाथ सिंह यादव का स्वागत किया। कानपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह खडे हरनाथ सिंह यादव के समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिये बैचेन थे। आलम ये था कि एटा जनपद की सीमा में घुसने के बाद अपने आवास तक पहुॅचने के लिये 35 किलोमीटर की यात्रा पूरी करनें में हरनाथ सिंह के काफिले को चार घण्टे का समय लगा। 

हरनाथ सिंह यादव के समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता बैण्ड बाजे के साथ कन्नौज जनपद मे ही हरनाथ ंिसह यादव के स्वागत के लिये तैयार खडे थे। झण्डे बैनरों से पटे हुये वाहन और करीब चार सौ गाडियों के काफिले में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता हरनाथ सिंह यादव के स्वागत कें लिये सुबह ही एटा से रवाना हुये थे। जगह जगह हरनाथ ंिसह यादव के स्वागत के लिये बनाये गये मंच के निकट कार्यकर्ताओं की भीड जमा थी जो उन्हे फूलों से लाद रही थी और हरनाथ सिंह सभी का आभार व्यक्त करते हुये अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। 

हरनाथ सिंह के काफिले चलते दोपहर से ही दिल्ली कानपुर हाइवे पर जाम लग गया। एटा शहर में घुसने के बाद जगह जगह बाजार में खडे उनके सर्मथक हरनाथ सिंह को देखने के लिये उतावले थे। अपने शान्ति नगर स्थित आवास पर पहुॅचने से पहले उन्होने यहाॅ के प्राचीन काली मन्दिर में नवदुर्गा के मौके पर पूजा अर्चना की और माॅ दुर्गा से आर्शीवाद माॅगा इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ भी साथ थे। जैसे ही हरनाथ ंिसह यादव अपने आवास मे ंघुसे समर्थकों ने पटाके चलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकताओं में हरनाथ सिंह को सांसद चुने जाने पर इसलिये भी उत्साह था क्योंकि उन्होने करीब 40 साल तक संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर कार्यकर्ताओं के साथ काम किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं में हरनाथ ंिसह बेहद लोकप्रिय रहे और कई चुनावों में उन्होने संगठन को गति देते हुये भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता साफ किया। उनकी इसी क्षमता को देखते हुये समाजवादी पार्टी भी उनको लोकसभा चुनाव में चुनाव संचालक के तौर पर जिम्मेदारी देती रही। अपने आवास पर पहुॅचने के बाद हरनाथ सिंह यादव ने राज्य सभा के लिये चुने जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार बताते हुये आम कार्यकर्ता की जीत बताया।

Name

accident,1,bhadas4media,1,Candle March,1,con,1,corruption,2,crime,4,Education Dept,2,election,1,Income Tax,1,Madarsa News,1,Media,3,Medical,1,murder,2,Nagar Palika Etah,1,Politics,6,rape,2,Social Issue,1,special report,1,suicide,1,Young Etah,3,
ltr
item
EtahLive.com: हरनाथ सिंह यादव के स्वागत में उमडा जनसैलाब
हरनाथ सिंह यादव के स्वागत में उमडा जनसैलाब
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiNfz6D6B-mJ9w-p8egWL-j5tPf4lrVJ_5QRdcsXoBtXau785u9X_qqHpmEGN3wgWJH6cc0Ae69qWALB8ga76CTRTTvNCEUa0B8wwDIr0iqISdd4x-BIHskXXHJPUPnRdnOC0OPm023740/s400/26+etah+1.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiNfz6D6B-mJ9w-p8egWL-j5tPf4lrVJ_5QRdcsXoBtXau785u9X_qqHpmEGN3wgWJH6cc0Ae69qWALB8ga76CTRTTvNCEUa0B8wwDIr0iqISdd4x-BIHskXXHJPUPnRdnOC0OPm023740/s72-c/26+etah+1.jpg
EtahLive.com
https://etahlivenew.blogspot.com/2018/03/Harnathsingh-news.html
https://etahlivenew.blogspot.com/
https://etahlivenew.blogspot.com/
https://etahlivenew.blogspot.com/2018/03/Harnathsingh-news.html
true
2479392516575903794
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy