एटा लाइव विशेष। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना समेत देशभर की चार लोकसभा सीटों और बिजनौर की नूरपुर समेत दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगभग अब पूरी हो चुकी है। यूपी नूरूपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को पछाडते हुये समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नईमुल हसन ने जीत दर्ज की है। वहीं लोकसभा सीट से आरएलडी की तवस्सुम भी 54 हजार वोटो से आगे चल रही हैं। इस चुनाव को 2019 का निर्णायक चुनाव माना जा रहा है।
कैराना और नूरपुर सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आयी थीं। जिस पर काफी बबाल हुआ। कैराना सीट पर कल 73 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था। दोनों सीटों के लिए हुए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुए। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद से खाली सीट पर भाजपा नें हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह पर दाव आजमाया है। मृगांका सिंह की हार लगभगग तय मानी जा रही है क्यांेकि समाचार लिखे जाने तक आरएलडी उम्मीदवार 54 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह चैहान की सडक दुर्घटना में मौत के कारण उपचुनाव हुए। नूरपुर में भाजपा उम्मीदवार को करारी शिकस्त हाथ लगी है। नूरपुर से सपा उम्मीदवार नईमुल हसन 6211 वोटों से जीत चुके हैं।
अब तक आये नतीजांे में भाजपा सिर्फ दो या तीन जगहों पर ही जीत रही है। इसे भाजपा के भारी नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। फूलपुर और गौरखपुर में हुये चुनाव के बाद इन चुनाव को नाक का सबाल माना जा रहा था लेकिन यहाॅ भी भाजपा अच्छा प्रर्दशन नही कर सकी है।
लोकसभा
सीट जीत/हार (आगे)
कैराना (उत्तर प्रदेश) आरएलडी
पालघर (महाराष्ट्र) भाजपा (जीत)
भंडारा-गोंदिया (महाराष्ट्र) एनसीपी
भंडारा-गोंदिया (महाराष्ट्र) एनसीपी
नागालैंड एनडीपीपी
विधानसभा
सीट जीत/हार (आगे)
नूरपुर(उत्तर प्रदेश) सपा (जीत)
शाहकोट (पंजाब) कांग्रेस
जोकीहाट (बिहार) आरजेडी (जीत)
सिल्ली (झारखंड) जेएमएम ( जीत )
गोमिया (झारखंड) जेएमएम (जीत)
चेंगान्नूर सीपीआईएम
पलुसकड़े-गांव (महाराष्ट्र) कांग्रेस
अंपाती (मेघालय) कांग्रेस
अंपाती (मेघालय) कांग्रेस
थराली (उत्तराखंड) भाजपा
महेशतला टीएमसी