![]() |
| बिलखते परिजनों को ढाॅढस बंधाते एसएसपी अखिलेश चैरसिया |
एटा लाइव। थाना मारहरा के गांव मोईद्दीनपुर में बुधवार को स्कूल जा रहे बच्चों पर दीवार गिर गई। जिसमें 8 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई और एक महिला सहित 6 बच्चे घायल हो गये। जानकारी पर एसएसपी पहुंचे और अस्पताल में भर्ती बच्चों से बात की। गम्भीर रूप से घायल दो बच्चों को आगरा रेफर कर दिया गया है।
थाना मारहरा के गांव मोईद्दीनपुर निवासी गजराज सिंह के घर में चल रहे निमार्ण कार्य के दौरान दीवार गिर गई। जिसमें पास से ही गुजर रहे छात्र-छात्राऐंद दब गये। दीवार के मलबे में दबकर कक्षा दो की छात्रा सोनम (08) पुत्री राकेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। विशाल(10) पुत्र जितेन्द्र, काजल(07) पुत्री मुरारी लाल, मुस्कान(06) पुत्री अरविंद, खुशबू(07) पुत्री मुकेश, गोपाल (06), गुलशन(05) पुत्र दीपक, गुड्डो देवी पत्नी जसवंत निवासी मोईद्दीनपुर नीचे दब गए। मलबे में बच्चों को दबा देख ग्रामीण दौड़ पड़े।
मौके पर पहुॅचे लोगो ने बच्चों को मलबे से निकाला। मौके पर ही सोनम की मृत्यु हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें विशाल, काजल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया।
