एटा लाइव। फोन पर बात करते करते युवक ने खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायर की आवाज सुन कर मौके पर सभी लोग पहुॅच गये। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी वरूण कुमार, नगर प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुॅच गये।
![]() |
| घटना स्थल पर मौजूद सीओ सिटी वरूण कुमार व कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा |
कोतवाली नगर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी आकाश (18) पुत्र उम्मेद सिंह शनिवार शाम करीब पांच बजे वनगांव स्थित पानी की टंकी के पास बैठकर फोन पर किसी से बात कर रहा था। फोन पर बात करते करते ही उम्मेद सिंह उग्र हो गया और उसने तंमचा निकाल कर कनपटी पर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग मे चलते खुद को गोली मार ली है। इससे पहले युवक अपना हाथ भी काट चुका था। परिवारीजनों के मुताबिक पिता की दूसरी शादी के चलते भी युवक क्षुब्ध रहता था। उसे भी हत्या का एक कारण बताया जा रहा है। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। एएसपी संजय कुमार का कहना है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
